आगरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Apr 01, 2018 - 10:41 AM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि न्यू आगरा इलाके में शनिवार रात करीब सवा 9 बजे पोहिया घाट रोड़ पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रोक लिया। पकड़े जाने के डर से बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी जिसमें कांस्टेबल पंकज घायल हो गया। इस बीच पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भाग रहे बदमाश पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश फिरोजाबाद जिले के नगला सिद्धी निवासी रिंकू यादव है। उसके पास से हथियार और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ 6 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम है। घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static