Agra News: दांतों से युवक का कान काट कर निगल गई महिला, मामूली बात को लेकर हुआ था झगड़ा

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 11:20 AM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकार अब सब हैरान हो जाएंगे। दरअसल, न्यू आगरा क्षेत्र इलाके में एक घर में रहने वाले दो किराएदारों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े के दौरान महिला ने अपने दांतों से युवक का कान काट लिया। हैरानी की बात तो यह है कि कान काटने के बाद महिला उस कटे हुए हिस्से को निगल गई। पीड़ित ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी और मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ेंः सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत: CM योगी आदित्यनाथ

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला न्यू आगरा इलाके का है। यहां पर देवी नगर नगला पदी के रहने वाले रामवीर बघेल ई-रिक्शा चलाते हैं। जो  रविंद्र यादव के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहता है। इसी मकान में अन्य परिवार के लोग भी किराए पर रहते है। उनमें से एक महिला किराएदार अपने आप को इस घर का मालिक समझती है। किराएदार राखी के पति का नाम संजीव है। वह हर रोज छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है। 4 मार्च को एक किराएदार के बेटे का पेपर था। इसी वजह से रामवीर सुबह घर से 6 बजे रिक्शा लेकर चला गया था। दिन होने की वजह से किसी ने मेन गेट का ताला नहीं लगाया था। जिस बात पर महिला काफी भड़क गई और गाली गलौज करने लगी।

यह भी पढ़ेंः CM Yogi Adityanath: आज देवरिया आएंगे सीएम योगी, 654 करोड़ की विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण​​​​​​​

पीड़ित ने दर्ज कराई FIR
रामवीर ने महिला को समझाने की काफी कोशिश की। इसी बीच उसका पति भी आ गया और रामवीर को पकड़ लिया। इतने में महिला ने रामवीर का कान अपने दांतों से काट लिया। जब उससे कटे हुए कान के हिस्से को मांगा गया तो वह उसे निगल गई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 325 और 506 में एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static