अखिलेश ने यूथ के चारो फ्रंटल के पदाधिकारियों से की बैठक, PDA को मजबूत करने का दिया मूल मंत्र

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 05:25 PM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव को लेकर अभी कुछ ही समय रह गया है, ऐसे में पक्ष हो या विपक्ष दोनों जीत निश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी भी अथक प्रयास कर रही है। सपा अध्य्क्ष अखिलेश यादव ने यूथ के चारो फ्रंटल के पदाधिकारी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने PDA को मजबूत करने के लिए यूथ के पदाधिकारीयों को मूल मंत्र दिया। 

अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में संविधान बचे, नेता जी ने जो रस्ता संघर्ष से बनाया है उसे बचाना है, बीजेपी का उत्तर प्रदेश से सफाया होगा। अखिलेश यादव ने 80 हराओ देश बचाओ का नारा दिया। अखिलेश ने कहा कि किसानों की आय नहीं बढ़ी, बेरोजगारी चरम पर है। लगातार सरकार पेपर लीक करा रही है ताकि नौजवानों को नौकरी ना देनी पड़े।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसान को खुश करने के किये भारत रत्न स्वामी नाथन जी को दिया गया, ये वाकई किसानों के दुख दर्द को समझते है तो ये MSP लागू क्यों नहीं कर रहे है। 2 लाख 25 हजार वोटर बीजेपी से नाराज है, जिस पार्टी का एक लोकसभा में 3 लाख वोट कम हो रहा है तो वो 80 हारेगी नहीं तो क्या होगा। बीजेपी वालों ने सपाइयों को छीन लिया, तो उन लोगों को मंत्री तो बनाओ जो आपने आश्वासन दिया है, वो भी पूरा करो। 18 हजार वोट डिलीट कर दिए गए कन्नौज के विशेष रूप से उनपर कारवाई क्यों नहीं हुई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static