अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- उपचुनाव में जनता देगी करारा जवाब

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 09:47 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।  यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि विधान सभा उपचुनाव में सपा छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि बुलन्दशहर की एक सीट पर पार्टी राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी समर्थन दे रही है। जनता सपा सरकार के काम और भाजपा की नाकामी दोनों से भलीभांति परिचित है। अब जनता को भ्रमित करने की उसकी कोई चाल कामयाब नहीं होगी।       

उन्होंने कहा कि जनता, इन उपचुनावों में अपना जो मत व्यक्त करेगी उसमें 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के भी सम्भावित परिणामों का संकेत मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि जनता का जो रूझान मिला है उसमें सभी सीटों पर सपा और रालोद की जीत सुनिश्चित दिख रही है।  यादव ने कहा कि सपा की ओर से विधानसभा उपचुनाव में नौगवां सादात से सैयद जावेद आब्दी, टूण्डला से महाराज सिंह धनगर, घाटमपुर से इन्द्रजीत कोरी, मल्हनी से लकी यादव, देवरिया से ब्रह्माशंकर त्रिपाठी तथा बांगरमऊ से राकेश कुमार पाल प्रत्याशी हैं। अपनी स्वच्छ छवि, जनता के बीच लगातार उपस्थिति और जनता के मुद्दों को लेकर संघर्षशील रहने से प्रत्याशियों को जनता का प्रबल समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अभी से अपनी हार का अंदेशा हो चला है इसलिए सत्ता का दुरूपयोग करते हुए वह मतदाताओं को धमकाने और साजिशें करने पर उतारू है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static