''थार गाड़ी से किसानों को कुचला गया, न्याय नहीं मिला'' अजय मिश्रा टेनी को टिकट देने पर BJP पर बरसे अखिलेश यादव

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2024 - 01:25 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में भाजपा ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक बार फिर अजय मिश्रा टेनी को टिकट दी है। इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अपने कुप्रचार से लोगों के सोच विचार को भी प्रदूषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जैसा दाना, वैसा गाना का माहौल बन रहा है। तमाम संस्थानों और माध्यमों पर आरएसएस के लोगों को बिठाया जा रहा है। अर्थव्यवस्था की हकीकत पर पर्दा डाला जा रहा है और झूठे आंकड़ों के बल पर विकसित भारत का भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि जबसे भाजपा सत्ता में आई हैं महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ही फलफूल रहा है। किसानों के साथ वादों को क्या हुआ? नौजवानों को रोटी-रोजगार से वंचित करने के लिए पेपर लीक का खतरनाक खेल जारी रहता है। 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसी को भी भाजपा सरकार के रहते न्याय मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। भाजपा गरीब का वोट लेती है पर उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं होती है। थार गाड़ी से किसानों को कुचला गया, उन्हें न्याय नहीं मिला। महिलाओं और बच्चियां असुरक्षित हैं व्यापारी लुट रहे हैं। पुलिस हिरासत में मौतें हो रही हैं। भाजपा सरकार को पीड़ितों के प्रति कोई संवेदना नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी से लोगों को बहुत उम्मीदे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में जो काम हुए उन्हीं को भाजपा अपना बताती रहती है। 

टेनी को टिकट मिलने पर किसानों में भी रोष
अजय मिश्रा टेनी को टिकट देने पर किसानों में भी रोष है। किसानों के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारे जले पर नमक छिड़का है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारे जले पर नमक छिड़का है। हमारा आंदोलन तब तक समापत नहीं होगा, जब तक अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ कारवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार कह रही है कि हम किसानों की मांगे हमदर्दी से मान लेंगे तो वहीं, दूसरी तरफ लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा टेनी को टिकट दे दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static