अखिलेश यादव ने शुरू की सरकारी आवास खाली करने की प्रक्रिया

punjabkesari.in Thursday, May 31, 2018 - 05:28 PM (IST)

लखनऊः उच्चतम न्यायालय द्वारा पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवांटित बंगलों को खाली किए जाने के आदेश के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चार विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सूत्रों ने बताया कि सपा अध्यक्ष के पिता मुलायम सिंह यादव भी बंगले को खाली करने पर विचार कर रहे हैं। उन्हें अखिलेश यादव के बंगले के पास ही पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में आवास आवंटित किया गया था। उन्होंने बताया यादव का बंगला गुरुवार शाम तक खाली हो जाएगा। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगला खाली करने के लिए राज्य संपत्ति विभाग ने 1 जून तक का समय दिया है।

बता दें कि, अखिलेश और मुलायम यादव को राज्य संपत्ति विभाग का आदेश 17 मई को मिला था। अखिलेश-मुलायम ने बंगला खाली करने के लिए 2 वर्ष का समय मांगा था और इसके लिए उच्चतम न्यायालय में एक याचिका भी दायर की थी। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में आवंटित अावासों को उच्चतम न्यायालय के आदेश मिलने के बाद खाली कर दिया है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static