अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में किया पौधारोपण.........राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव पढ़ें, यूपी 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2023 - 05:55 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां शुक्रवार को एक पौधा रोपा और इसी के साथ केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के देशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों की संख्या चार करोड़ हो गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य के अमेठी लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे। एक सवाल के जवाब में राय ने कहा, "राहुल गांधी निश्चित रूप से अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, अमेठी के लोग यहां उपस्थित हैं। उसके बाद भाजपा से यूपी में सियात तेज हो गई है। 

1- प्रदेश अध्यक्ष बनते ही अजय राय ने दिखाए तेवर, राहुल गांधी के अमेठी सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद क्या मुश्किलों में घिरेंगी स्मृति ईरानी
लखनऊ ( अविरल सिंह ): राहुल गांधी अगर इस बार केवल अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो उत्तर प्रदेश की सियासत के लिए बेहद दिलचस्प चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए नवेले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी पहुंचते ही ऐलान किया कि राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका गांधी के लिए अजय राय ने कहा कि अगर वो वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहेंगी तो एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता उनको जिताने में जी-जान लगा देगा।

2- Lucknow: 9 महीने से एक साथ लिव इन में रह रही प्रेमिका को प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, सोशल मीडिया के जरिये हुई थी दोस्ती
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हत्या का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप प्रेमी पर लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों करीब 9 महीने से एक साथ लिव इन में रह रहे थे। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये हुई थी।

3- अंतराष्ट्रीय शूटर खिलाड़ी और BSF की महिला जवान ने लगाए गंभीर आरोप- 'ससुर करता है रेप, पति हंसकर टाल देता'
Meerut News: अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी और बीएसएफ की महिला कर्मचारी रुबीना ने जहां देश को ना जाने कितने मेडल और पुरुस्कार दिला कर सम्मान से देश का गौरव बढ़ाया और अब बीएसएफ में देश की रक्षा कर महिला सम्मान को बढ़ावा दे रही है । ऐसी पीड़ित महिला अब इंसाफ की गुहार लगाने एसएसपी के कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है। 

4-PM मोदी के सलाहकार बिबेक देबरॉय पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना, कहा- राष्ट्र विरोधी लोग हैं नए संविधान व हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले
लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय द्वारा नए संविधान की मांग पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने हमला बोला है। उन्होंने नए संविधान और हिंदू राष्ट्र की मांग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

5- बिबेक देबरॉय के लेख पर भड़कीं मायावती, बोलीं- नए संविधान की वकालत करना अधिकार क्षेत्र का खुला उल्लंघन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने देश में नए संविधान की वकालत करने वाले पीएम मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन बिबेक देबरॉय के लेख को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है। 

6- सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम को क्यों आया गुस्सा? कहा- सीमा को जेल में रखा जाए...
ग्रेटर नोएडा: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन हैदर की लव स्टोरी से हर दोई वाकिफ है। सीमा का पति गुलाम साउदी अरब में काम करता है। इस बीच गुलाम हैदर ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि सीमा के पास मौजूद उसके बच्चों को पाकिस्तान भेज दिया जाए। गुलाम हैदर ने कहा कि वह अपने बच्चे के लिए भारत जाने को तैयार है। 

7-घोसी उपचुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों का पर्चा निरस्त, इस सीट पर बीजेपी और सपा में मुकाबला
मऊ: उत्‍तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच में शुक्रवार को छह उम्मीदवारों के पर्चे में कमियां पाये जाने के बाद उन्हें निरस्‍त कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घोसी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया।

8-यूपी में रची गई थी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की साजिश, गोलियां चलाने वालो की तस्वीरें आई सामने
लखनऊ: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मामले में बड़ी जानकारी निकल कर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड की साजिश उत्तर प्रदेश में बैठ कर रची गई थी। आरोपियों की एक तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें आरोपी सचिन के साथ साथ बिश्नोई गैंग के तमाम शूटर हैं जो सिद्धू पर गोलियां चलाईं थीं वो सभी अयोध्या और लखनऊ में घूमते नजर आ रहे हैं।

9- मंदिर में पूजा करते समय बदमाश ने पूर्व मंत्री की पत्नी के गले पर रखा चाकू, सारे जेवर उतरवाए और फिर हो गया फरार
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में आपराधिक वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजधानी लखनऊ का है। जहां पूर्व मंत्री शंखलाल माझी की पत्नी से कथित तौर पर दो हमलावरों ने उनके आभूषण लूट लिए, जब वह गोमती नगर में अपने आवास के पास एक मंदिर में पूजा कर रही थीं। 

10- किसी को नौकरी और रोजगार नहीं दे पा रहे, सच बोलने वाले को जेल भेज रही सरकार: अखिलेश
फतेहपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगमी लोक सभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश के कई जिलों में दोरा कर रहे हैं। इसी क्रम अखिलेश यादव आज फतेहपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा और केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static