बैंक के कर्ज तले दबे अपने गांव के किसानों को भूले अमिताभ बच्चन

punjabkesari.in Thursday, Nov 29, 2018 - 01:40 PM (IST)

प्रतापगढ़: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने प्रदेश के 1300 से अधिक किसानों का कर्ज भले ही चुका दिया है, लेकिन उनके खानदानी गांव बाबूपट्टी के 50 से अधिक किसान बैंकों से कर्ज लेकर बुरी तरह फंसे हुए हैं। इसमें से कुछ किसान एेसे भी हैं जिन पर कर्ज से ज्यादा ब्याज हो गया है। किसान खेती के साथ ना देने की वजह से कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्मी दुनिया में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में काफी समय तक रहने वाली छाप छोड़ी है। बच्चन ने बैंक से अोटीएस (वन टाइम सेंटलमेंट विद बैंक अॉफ इंडिया) किया और 70 किसानों को मुंबई बुलाकर बैंक के कागजात सौंपे। लेकिन बच्चन ने अपने ही पैतृक गांव में कर्ज के बोझ तले दबे किसानों का हालचाल तक नहीं जाना।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static