अमरोहा: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो दिन पहले हुई हत्या में थे शामिल

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 06:49 PM (IST)

अमरोहा (मौ0 आसिफ) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का आदेश मिलने के बाद से ही यूपी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा चला रखा है। इस दौरान शुक्रवार को अमरोहा में बाइक सवार दो बदमाशों की वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 3 लोग घायल हो गए। जिसमें एक सिपाही और दो बदमाश है।  तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक बाइक, दो तमंचे, चार कारतूस बरामद किए है।

वाहन चेकिंग के दौरान हुआ मुठभेड़
जिले के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर आज सुबह पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पल्सर सवार दो लोगों को आते देख पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों ने पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों का पीछा किया। पुलिस को खुद का पीछा करता देख बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए घेराबंदी की। जिसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बाइक सवार दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान ही एक सिपाही अनिल भी बदमाशों की गोला से घायल हो गए।

PunjabKesari

दोनों बदमाशों पर था 25 हजार इनाम
अमरोहा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान हसन और कामिल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले है। इन्होंने पूछताछ में बताया कि 23 नवंबर को नोगावा बाईपास मार्ग पर कावेंद्र का रिक्शा चलाते वक्त हमसे कहासुनी हो गई थी। उसी दौरान तीनों साथियों ने मिलकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद कावेन्द्र नाम के युवक की हत्या में पुलिस ने तीन बदमाशों को नामजद किया था। जिसमें एक बदमाश फाजिल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोच लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static