गुस्साए पति ने पत्नी को दिनदहाड़े मारी गोली, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 06:01 PM (IST)

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले शहर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब तारीख आई महिला को उसके पति ने दिनदहाड़े गोली मार दी। उसके बाद आरोपी मौके भागने लगा।  मौके पर न्यायालय में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। आनन- फानन में घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालात को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। आरोपी पति पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

PunjabKesari

बता दें कि  पूरा मामला मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र के दीवानी न्यायालय रोड का है। तखरऊ निवासी रत्नेश पुत्र रामदास का उसकी पत्नी रुवी से पारिवारिक विवाद चल रहा था। जो न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय में तारीख करने दिल्ली से मैनपुरी पहुंची रुवी और उसके पति रत्नेश का बच्चों को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्साए आरोपी रत्नेश ने सड़क पर ही तमंचे से रुवी को गोली मार दी। घटना को अंजाम दे आरोपी रत्नेश भाग रहा था तभी न्यायालय सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी रत्नेश को गिरफ्तार कर लिया।  घायल रूबी को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। जहां पर उसक इलाज चल रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static