चाची ने पहले कराया रेप का केस; फिर हो गया भतीजे से प्यार, पति को छोड़कर रचाई उसी से शादी...बच्ची को भी दिया जन्म
punjabkesari.in Friday, Sep 19, 2025 - 12:27 PM (IST)

रामपुर: यूपी के रामपुर से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपने भतीजे पर पहले दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया और फिर पांच दिन बाद पति को छोड़कर उसी के साथ शादी रचा ली। दोनों चाची-भतीजे की शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दुष्कर्म का कराया था केस दर्ज
यह मामला रामपुर स्थित पटवाई क्षेत्र का है। यहां की एक शादीशुदा महिला ने करीब सप्ताह भर पहले थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पति के बड़े भाई के बेटे यानी भतीजे ने तमंचे की नोक पर उसके साथ रेप किया था। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इससे वो गर्भवती हो गई और एक महीने पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया है।
तीन साल से था दोनों में प्रेम संबंध
महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि भतीजे द्वारा जबरन संबंध बनाने के दौरान उसे भी उसके साथ प्रयाग हो गया और दोनों के बीच तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। एक माह पहले प्रेम संबंधों से उसने एक बेटी को जन्म दिया। जब उसने भतीजे से शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार दिया। पुलिस ने 12 सितंबर को तहरीर के आधार पर आरोपी समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
केस दर्ज कराने के बाद की शादी
केस दर्ज होने के बाद भतीजा शादी के लिए तैयार हो गया और दोनों चाची-भतीजे ने शादी रचा ली। दोनों की शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला के पास पहले से ही अपने पति के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। तीसरी एक माह की बेटी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही थी। लेकिन, अब दोनों पक्षों ने शादी कर ली है। अब कोर्ट में वीडियो में दर्ज बयान पेश किए जाएंगे और उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।