सपा के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, कहा- गुंडई क्या होती है? ये हम बताएंगे

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 01:43 PM (IST)

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश यादव ने विवादस्पद बयान दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुर्व विधायक सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि हम गुंडई पर आए तो जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ 16 ब्लॉक प्रमुख उनके होंगे। छह विधानसभाओं में सपा के विधायक होंगे। गुंडई क्या होती है, ये इन्हें आने वाले वक्त में हम बताएंगे। 

अपने वीडियो वायरल में आक्रोशित होकर उन्होंने कहा कि सपा पार्टी पर गुंडई करने का आरोप लगता रहा है। भाजपा और बसपा वाले गुंडों की पार्टी आरोप लगाते रहे हैं। इस बार पंचायत चुनाव में भाजपा ने गुंडई की पराकाष्ठा ही पार कर दी। बता दें कि राजेश यादव कटरा विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक हैं। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान तिलहर तहसील में उन्होंने ये बयान दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static