Badaun News: डबल मर्डर के बाद तनाव के बीच पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दूसरे आरोपी जावेद की तस्वीर आई सामने

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 08:41 AM (IST)

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में डबल मर्डर मामले में पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार सुबह शहर में फ्लैग मार्च निकाला। मंडी समिति चौकी के पास बाबा कॉलोनी में बीती रात 2 बच्चों की हत्या कर दी गई थी। इस बीच पुलिस ने दूसरे आरोपी जावेद की पहचान कर ली है, जिसकी तस्वीर सामने आई है। जावेद अभी पहुंच से बाहर है और उसकी तस्वीर की पहचान पीड़ित मां संगीता ने की है। वहीं पहला आरोपी साजिद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की उस्तरे से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इस बीच पुलिस ने घटना के आरोपी को एक मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में आज देर शाम नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिसमें आयुष (12) और आहान उर्फ हनी (आठ) की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डबल मर्डर का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया कि घटना के कुछ घंटों बाद साजिद (22) नाम के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद दो बच्चों की नृशंस हत्या का अभियुक्त खून से लथपथ साजिद ऊर्फ जावेद मौके से भाग गया। हमारी टीम को जब पता चला और उसका पीछा किया तो वह शेखूपुर के जंगल में दिखाई दिया। वहां हमारी एसओजी और थाना पुलिस पीछा करती हुई पहुंची तो अभियुक्त ने पुलिस पर फायर किया और फिर पुलिस की जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। आईजी ने बताया कि साजिद उर्फ जावेद पुत्र बाबू घटना का आरोपी था। खून से लथपथ भाग रहा था तो लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति खून से लथपथ भाग रहा है तो उसका पीछा किया गया। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static