Banda News: महिला से सामूहिक बलात्कार कर बनाया वीडियो, फिर किया वायरल, 8 आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2023 - 09:17 AM (IST)

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बदौसा क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वीडियो करीब 10 दिन पुराना
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि भदावल गांव के कल्लू नामक व्यक्ति के मोबाइल फोन में सामूहिक बलात्कार का वीडियो पाए जाने पर वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई गई। उस कथित वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक भी हुआ था। उन्होंने बताया कि वीडियो करीब 10 दिन पुराना लगता है और यह घटना भदावल गांव के पंप कैनाल के आस-पास की बताई जा रही है।
महिला की तलाश में जुटी पुलिस
सूत्रों ने बताया कि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी तलाश की जा रही है। कुशवाहा ने बताया कि वीडियो के संदर्भ में लमेहटा पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक (एसआई) रवि कुमार की तहरीर पर पिछले माह 28 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था।