Barabanki News: पत्नी को डंडे से पीटा, हत्या कर आराम से सो गया पति, पुलिस ने 16 घंटे बाद बरामद किया शव

punjabkesari.in Monday, Jul 24, 2023 - 02:34 PM (IST)

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला की घरेलू विवाद के चलते उसके पति ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी आराम से घर में सो गया। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मृतक महिला के पति को हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

PunjabKesari

पुलिस ने बताया कि हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के पासिनपुरवा ग्राम निवासी भोला का विवाह आठ साल पहले लच्छन पुरवा ग्राम निवासी नीतू (28) से हुआ था। पुलिस के अनुसार, दोनों में पिछले कई दिनों से घरेलू कलह चल रही थी और शनिवार की रात करीब दस बजे भोला ने नीतू की पिटाई की थी, लेकिन शोरगुल सुनने के बावजूद गांव के अन्य लोग इसे पति-पत्नी का आपसी विवाद समझकर बीच-बचाव के लिए नहीं गए। उसने बताया कि इसके बाद रविवार सुबह पड़ोसियों ने नीतू को नहीं देखा और जब दोपहर तक वह बाहर नहीं दिखी तो गांव के लोगों ने उसके मायके के लोगों को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंः 'मणिपुर हिंसा को लेकर सदन में होनी चाहिए चर्चा, एक-दूसरे को नीचा दिखाने के बजाय समस्या का ढूंढा जाए हल'- मायावती

PunjabKesari

पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम नीतू की मां और उसके मायके के अन्य लोग उसकी ससुराल पहुंचे, जहां उन्होंने उसे मृत पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि नीतू के शरीर पर चोट के कई निशान थे। पुलिस ने नीतू की मां रामलली की तहरीर पर भोला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हैदरगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) लालचंद सरोज ने बताया कि भोला ने फावड़े के डंडे से अपनी पत्नी को पीटा और हत्या के बाद वह घर में ही सो गया। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है, लेकिन मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नीतू और भोला का छह साल का एक बेटा भी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static