बरेली सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 04:41 PM (IST)

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार जिला मुख्यालय से 3.5 किमी दूर क़स्बा फतेहगंज पश्चिमी के निकट हुए इस हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के ग्राम ठिरिया खेतल के रहने वाले 35 वर्षीय अशफाक अपने भतीजे जैबुद्दीन उफर् पप्पू (30) परसाखेडा स्थित शर्मा इंट भट्टे पर सुपरवाइजर का काम करते थे। मंगलवार को दोनों बाईक से ईंट भट्टे जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में नेशनल हाईवे पर नासिर ट्रांसपोर्टर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।       

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी घर वालों को दी गयी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static