Bhadohi News: शिखा मिश्रा को मिला भाषा विज्ञान में गोल्ड मेडल, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल  ने किया सम्मानित

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2023 - 01:03 AM (IST)

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की शिखा मिश्रा को संपूर्णानंद विश्वविद्यालय वाराणसी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा भाषा विज्ञान विषय में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। वेद प्रकाश मिश्रा की पुत्री शिखा मिश्रा को शनिवार को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस सफलता से शिखा ने जिले को गौरवान्वित किया और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के स्लोगन को सार्थक किया।
PunjabKesari
प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा गांव के ही विद्यालय में प्राप्त कर उसके बाद सफलता के इस मुकाम पर पहुंचकर शिखा मिश्रा ने यह साबित कर दिया कि लड़कियों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। बशर्ते उन्हें अच्छा अवसर मिल जाए। शिखा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, दादा और माता-पिता को दिया, जिन्होंने समय-समय पर उचित मार्गदर्शन कर उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static