अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा: नदी में डूबकर 3 की मौत, 12 लोगों को गोताखोरों ने बचाया
punjabkesari.in Saturday, Mar 15, 2025 - 01:23 PM (IST)

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शनिवार में उस समय हड़कंप मच गया जब अंतिम संस्कार में शामिल होने गए 15 लोग नदी में डूब गए। इस दौरान नदी पर अफरा- तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से नदी में रेस्क्यू चलाया। जिसमें 12 लोगों को बचा लिया। काफी मशक्कत के बाद 3 शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
घटना की जानकारी देते हुए जिला अधिकारी अकाश आनंद ने बताया कि सीतापुर जिले के रतनगंज गांव की है। यहां पर अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी में नाव पलटने से 15 लोग सवार थे। जिसमें 12 लोगों को बचा लिया गया है। जबकि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्ट के लिए पुलिस ने भेज दिया है।