पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले मामले में बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 12:32 PM (IST)

आगरा: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन में पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाने वाले मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार के खिलाफ बीते एक दिन पहले सपा ने धरना प्रदर्शन किया था। इसी क्रम में पार्टी में कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। सपा नगर अध्यक्ष एसएसपी से मुलाकात कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फिलहाल नाई की मंडी थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज लिया गया है। सपा नगर अध्यक्ष ने इसे भाजपा की साजिश बताई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Panihati Dahi Chida Festival: यहां का विशेष प्रसाद पाने के लिए उमड़ता है भक्तों का हजूम, जानें क्यों
