मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्तार अंसारी की पत्नी और बेटे को भगौड़ा किया घोषित

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2022 - 01:21 PM (IST)

मऊ: पूर्वांचल के बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मऊ पुलिस ने उनके बेटे मुख्तार अंसारी की पत्नी और उनके बेटे को भगौड़ा घोषित कर दिया है। एसपी ने बताया कि एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। पुलिस उनके पैतृक आवास पर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थे। उन्होंने बताया कि के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। 

​बता दें कि बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां और विधायक पुत्र अब्बास अंसारी पर अलग-अलग मामले दर्ज है। इस मामले में स्थानीय पुलिस गिरफ्तारी के लिए के लिए दबिश दे रही थी। लेकिन पुलिस उन्हे गिरफ्तार नहीं कर पाई। उनके खिलाफ  गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। उनके बाद भी उन्होंने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया। एसपी ने बताया कि मुख्तार अंसारी की पत्नी और बेटे को हाजिर ना होने की वजह से भगौड़ा घोषित  किया  गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static