UP Election 2022: सपा गठबंधन को बड़ा झटका, अपना दल कमेरावादी के प्रदेश अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

punjabkesari.in Tuesday, Feb 15, 2022 - 08:09 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी गठबंधन को मंगलवार को करारा झटका लगा जब उनके सहयोगी अपना दल (कमेरावादी) के प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।       

अपना दल (कमेरावादी) के प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल ने अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके अलावा बहराइच के पूर्व कांग्रेस सांसद कमल किशोर की पुत्रवधू एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव प्रियंका किशोर ने भाजपा का दामन थामा।       

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेई ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी लोगों को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होने कहा कि दो चरणों के विधानसभा चुनाव से स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा फिर एक बार 300 से ज्यादा सीटो के लक्ष्य को प्राप्त कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static