यूपी में जैव विविधता आधारित वृक्षारोपण का बनेगा विश्व रिकार्ड

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2020 - 08:34 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब जैव विविधता पर आधारित वृक्षारोपण का विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार ने बुधवार को बताया कि 28 जुलाई को विश्व रिकार्ड के लिए जैव विविधता पर आधारित प्रदेश में अधिकाधिक प्रजातियों का एक साथ विभिन्न स्थलों पर रोपण किये जाने की योजना है।      

इस रिकार्ड के लिये प्रदेश के आठ जिलों लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, मेरठ, बांदा तथा चित्रकूट में अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कुल 240 प्रजातियों का रोपण किया जायेगा। प्रत्येक स्थल पर 30 प्रजातियों के 12 पौधे लगाये जाएंगेे। इस प्रकार आठ स्थलों पर 240 प्रजातियों के 2880 पौधे लगेंगे।

कुमार ने बताया कि आज जैव विविधता पर आधारित वृक्षारोपण के लिए मॉकड्रिल द्वारा क्षमता का आकलन किया गया। मॉकड्रिल के परिणाम सकारात्मक रहे। इस दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static