3 घंटे चली BJP CEC की बैठक; उम्मीदवारों की सूची पर हुआ मंथन, कट सकता है वरुण गांधी, संघमित्रा मौर्य समेत इनका टिकट

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 10:40 AM (IST)

लखनऊ (अश्वनी सिंह): आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए है। सभी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्लान तैयार कर रहे है। इसी के मद्देनजर कल यानी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। यह बैठक लगभग 3 घंटे से ज्यादा चली। बैठक में 25 उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर उत्तर प्रदेश  भाजपा के बड़े नेताओं ने पीएम मोदी व अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा की। आज बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।

PunjabKesari
इस बैठक में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सीईसी के सदस्य शामिल हुए। उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह यूपी प्रभारी बैजंथ पांडा शामिल हुए। इस दौरान राज्यों के संभावित उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा हुई। इस बैठक में ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई।

आज जारी हो सकती है उम्मीदवारों की सूची
सूत्रों की मानें तो पूर्व में घोषित किए गए उत्तर प्रदेश के कुछ लोकसभा उम्मीदवारों के हो रहे विरोध पर भी चर्चा हुई। बीजेपी की दूसरी सूची में बड़े उलटफेर की संभावनाएं है। केसरी देवी पटेल, वरुण गांधी, मेनका गांधी, बृजभूषण शरण सिंह, रीता बहुगुणा जोशी, संघमित्रा मौर्य, जनरल वीके सिंह, वीरेंद्र सिंह मस्त जैसे बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर लगी हुई है। पार्टी इनका टिकट काट सकती है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी की मौजूदगी में भाजपा के बाकी बचे उम्मीदवारों के नाम पर आज सूची जारी हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः  बदायूं से भागने के बाद दिल्ली में रुका था जावेद; खुद को निर्दोष साबित करने का बनाया प्लान...फिर किया सरेंडर
उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो मासूम भाईयों की हत्या के मामले में आरोपी जावेद को पुलिस ने शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल करने में लगी हुई है, लेकिन पुलिस को वारदात की अभी तक कोई ठोस वजह पता नहीं चली है। मगर पुलिस जांच में यह जरूर पता चला है कि जावेद ने सरेंडर करने से पहले पूरी प्लानिंग कर रखी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static