दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भाजपा नेता ने की पूर्व कांग्रेसी विधायक की मदद

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2020 - 02:29 PM (IST)

गोरखपुुुर: विधान परिषद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह ने घर गिरने से बेघर हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिद्वार पान्डेय के आवास पर पहुुंचकर एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी। भाजपा नेता द्वारा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किए गए इस प्रयास की खूब तारीफ हो रही है। 

देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हरिद्वार पान्डेय की ईमानदारी से सीख लेते हुए जनता के प्रति ईमानदार होने की जरूरत है। 88 वर्षीय पूर्व विधायक पान्डेय का कच्चा मकान भारी बारिश होने से कुछ दिन पहले गिर गया था और पूरे परिवार के साथ बरामदे में रह रहे थे। इसकी जानकारी होने पर विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र सिंह उनके घर पहुंचे और शीघ्र घर बनवाने में सहयोग के रूप में एक लाख रूपये की मदद दी।       

गौरतलब है कि हरिद्वार पान्डेय वर्ष 1980 से 1984 तक गोरखपुर जिले के मानीराम विधान सभा से कांग्रेस विधायक थे और पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के बेहद करीबी रहे। इसके बावजूद एक पक्का मकान तक नहीं बना सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static