BJP सांसद की तीखी टिप्पणी, कहा- मुलायम सल्तनत के अंतिम बादशाह हैं अखिलेश यादव

punjabkesari.in Sunday, Feb 13, 2022 - 07:40 PM (IST)

गोंडा: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह मुलायम सल्तनत के अंतिम बादशाह हैं, क्‍योंकि इस चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी का खात्‍मा हो जाएगा। 

भाजपा सांसद सिंह ने कहा कि यूपी के साथ देशभर की सभी राजनीतिक पार्टियों वंशवाद को बढ़ावा दे रही हैं, जो कि सही बात नहीं है। उन्‍होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस वंशवाद पार्टी है, जहां पर एक ही परिवार के लोगों को प्रमुख पद मिलते हैं, लेकिन भाजपा में कोई भी छोटा से छोटा कार्यकर्ता कुछ भी हासिल कर सकता है। 

सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और योगी सरकार में परिवर्तन आया है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद भूषण सिंह गोंडा की सदर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे और लोगों को भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। भाजपा सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है और वंशवाद के अलावा और जिन्ना की सोच का भी खात्मा होगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static