रामपुर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, मैनपुरी में डिंपल यादव ने बचाई नेताजी की विरासत, पढ़े दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 07:03 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में रामपुर सीट पर पर भाजपा प्रत्याशी ने समाजवादी पार्टी के किले में सेंध लगाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं मैनपुरी लोक सभा सीट पर डिंपल यादव ने जीत दर्ज कर नेताजी की विरासत को बरकारा रखा है। खैतौली विधान सभा सीट से आरएडी प्रत्याशी मदन भैया ने भाजपा प्रत्याशी को हरा कर जीत दर्ज की है। 

1- ये जीत 2024 के लिए नई ऊर्जा का काम करेगा: अखिलेश यादव
मैनपुरी: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के रघुराज सिंह शाक्य को दो लाख 88 हजार 461 मतों से हराकर यह सीट सपा के पास बरकरार रखी। वहीं इस जीत के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव  ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस की, उन्होंने कहा कि यह जीत मैनपुरी की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि यह अन्याय के खिलाफ जनता का जनादेश है। उन्होंने कहा कि ये जीत 2024 के लिए नई ऊर्जा का काम करेगा।

2- रामपुर उपचुनाव में भाजपा ने लहराया परचम, CM योगी ने सभी जीते प्रत्याशियों को दी बधाई
रामपुर: विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने बृहस्पतिवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के आसिम राजा को हराया। इस ऐतिहासिक जीत का पर सीएम योगी ने बधाई दी है। उन्होंने भाजपा कायकताओं समेत सभी जीते उम्मीदवारों को जीत की बधाई दी है।  जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सक्सेना ने राजा को 34136 मतों से हराया। सक्सेना को 81 हजार 432 मत मिले जबकि राजा को 47296 वोट हासिल हुए।

3- रामपुर में खिला कमल: आकाश सक्सेना की बंपर जीत, आजम के करीबी आसिम रजा हारे
रामपुर: यूपी के रामपुर उपचुनाव की तस्वीर अचानक बदल गई। बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना 25 हजार से अधिक वोट लेकर जीत गए हैं। वहीं सपा के आसिम राजा हार गए हैं। वहीं खतौली में RLD के मदन भैया जीत गए हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी हार गईं हैं। इस दौरान आसिम रजा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि रामपुर में सपा हारी तो ये चुनाव यहां की पुलिस जीतेगी। 

4- प्रसपा का सपा में विलय, चाचा शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को माना अपना नेता
लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया है। उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव की जीत से पहले ही यह फैसला लिया है। सैफई में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी है।

5- जयंत ने जीता खतौली का रण, बोले- रामपुर की हार से आहत हूँ, जीत का जश्न नहीं मनाऊँगा
मुजफ्फरनगर: खतौली उपचुनाव में सपा के सहयोगी रालोद के प्रत्याशी मदन भैया ने बीजेपी प्रत्याशी रामकुमारी सैनी को हरा कर जीत दर्ज की है। इस पर पार्टी के मुखिया जयंत चौधरी ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि खतौली और मैनपुरी में जिस तरह सबका साथ मिला बहुत ख़ुशी हुई और ये सर्व समाज में समरसता के अच्छे संकेत हैं! रामपुर में लोकतांत्रिक मूल्यों का जिस तरह गला घोटा गया है उससे आहत हूँ। जीत का जश्न नहीं मनाऊँगा!

6- खतौली में RLD के मदन भैया जीते, BJP प्रत्याशी राजकुमारी हारी...मायूम लौटी
रामपुर: यूपी के खतौली उपचुनाव में RLD के मदन भैया जीत गए हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी हार गईं हैं। मदन भैया ने अपने नजीदीकी प्रत्याशी को 22165 वोटों हराया है। मुजफ्फरनगर के खतौली उपचुनाव में 22वें राउंड की गिनती के बाद आरएलडी प्रत्याशी मदन भैया 12436 वोटों से आगे रहे। आरएलडी प्रत्याशी मदन भैया को 22 राउंड तक कुल 77067 वोट मिले। बीजेपी की राजकुमारी सैनी को 22 राउंड तक कुल 64631 वोट मिले। अभी 6 राउंड की गिनती बाकी है। 

7-सपा नेता धर्मेंद्र यादव की भविष्यवाणी हुई सच, कहा था- BJP प्रत्याशी अपने बूथ पर हारेंगे
मैनपुरी: यूपी उपचुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट पर तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव की जीत लगभग तय है। ये सीट मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव के नतीजों के बाद शिवपाल यादव और धर्मेंद्र यादव ने रूझानों पर खुशी जताई है।  इसी बीच अखिलेश यादव के चचेरे भाई और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की चुनाव से पहले की गई भविष्यवाणी सही साबित होती दिख रही है।

8- Manipuri By-Election Result: सपा की डिंपल यादव ने 2.88 लाख वोटों से BJP को हराया, मिली रिकॉर्ड जीत
मैनपुरी: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा की डिंपल यादव बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को करारी शिक्सत देकर जीत गईं हैं। डिंपल यादव 618120 वोट लेकर जीती हैं। शिवपाल यादव की विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को बढ़त मिली है। डिंपल यादव सभी विधानसभा क्षेत्रों से आगे चल रही थीं। इस पर समाजवादी पार्टी में खुशी की लहर है। 

9- उपचुनाव में पार्टी की संभावित प्रचंड जीत से भावुक हुए अखिलेश-शिवपाल, मुलायम की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर टेका माथा
इटावा: मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) की संभावित प्रचंड जीत से भावुक पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए, वहीं इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्पाजंलि अर्पित की। बाद में अखिलेश ने चाचा शिवपाल को सपा का झंडा भेंट कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के सपा में विलय का साफ संकेत दिया।

10-संतकबीर नगर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 2 युवकों की मौत
संतकबीर नगरः उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिस की वजह से एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस भीषण टक्कर की चपेट में आने से जिले के मुहली थाना क्षेत्र के घोरही गांव के दो युवकों की मौत हो गई है। हादसे में मरने वाले दोनों युवक दोस्त थे। दोनों की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला की जांच शुरू की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static