अखिलेश यादव का दावा- लोकसभा चुनाव में 74 सीटों पर सिमट जाएगी BJP

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 07:33 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा संविधान में भरोसा नहीं करती है और उसके नेता घिसी-पिटी बातें करते हैं। भाजपा पर दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक विरोधी होने का आरोप लगाते हुए उन्होंनेे कहा कि वह समाज में नफरत पैदा करती है। भाजपा के लोग बदलाव नहीं ला सकते और 2014 में जिसे सत्ता सौंपी थी वह चौकीदार ईमानदार नहीं निकला। हमारा बसपा से मजबूत गठबंधन है। इसके चलते अब देश में भाजपा 74 सीटों पर सिमट जाएगी।

अखिलेश यादव ने शिखर सम्मेलन में कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों एक ही हैं। दोनों का सीबीआई को लेकर गठबंधन है। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा और रालोद गठबंधन के सिर्फ 78 सीटों पर चुनाव लड़ने और कांग्रेस के लिए 2 सीटें छोड़ने पर भी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली की सीट राजनीतिक शिष्टाचार के तहत छोड़ी गई है। पिछले कुछ दिनों में उनकी राहुल गांधी से कोई बात नहीं हुई है। इस दौरान अखिलेश ने खुद के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का दूसरा घर है, अगर वहां की जनता चाहेगी तो वह वहां से जरूर चुनाव लड़ेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static