यूपी विधान सभा चुनाव: प्रखर राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

punjabkesari.in Friday, Oct 15, 2021 - 06:35 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रखर राष्ट्रवाद के मुद्दे पर विधानसभा चुनाव के मैदान पर उतरेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के प्रमुख मुद्दों में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35 ए की समाप्ति, अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण, प्रखर राष्ट्रवाद और विकास शामिल रहेंगे। इस विषयों पर  सिंह ने प्रमुख  पार्टी जनों और मीडिया के समक्ष खुलकर विचार रखे। उन्होंने विजयादशमी के मौके पर आज सहारनपुर चुनाव प्रबंधन में लगे पार्टी जनों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और फिर शाकुंबरी देवी जाकर देवी दर्शन और पूजा-अर्चना की। स्वतंत्र देव सिंह शनिवार सुबह लखनऊ से ट्रेन से सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने सकिर्ट हाउस में भाजपा के सांसद विधायकों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर देश की सियासत का हाल जाना और फिर पार्टी कार्यालय में चुनाव व्यवस्था के जरिए पार्टी जनों को संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, नेहरू और पटेल कश्मीर और राममंदिर से चूक गए थे। सरदार पटेल ने सभी समस्याएं हल की पर कश्मीर का मसला लटका रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने एक ही झटके में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटा दी। इसके लिए जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हुआ था। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश चहुंमुखी विकास हो रहा है। पार्टी जनों को आने वाले चुनाव में निष्ठा के साथ पार्टी उम्मीदवारों को जिताने का काम करना चाहिए। पार्टी नेतृत्व जिनको भी उम्मीदवार बनाएगा उन्हें ही कामयाब कराना होगा। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दीनदयाल उपाध्यक्ष के सपनों को साकार कर रहे है। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को समाज में ऊंचा स्थान दिलाने और हर तरह की सहायता देने का काम किया जा रहा है। पत्रकारों के इस सवाल पर उन्होने कहा कि कश्मीर में हाल में ही दो शिक्षकों समेत कई निर्दोष हिंदुओं की आतंकी घटनाओं में जान जाने पर सम्पूर्ण विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। 

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कश्मीर की स्थिति पिछले 70 सालों में कांग्रेस के कारण बिगडी अब केंद्र सरकार ने यहां जो कदम उठाए है उससे स्थिति बेहतर हो रही है। आतंकी घटनाएं कम हुई है। सेना पर पत्थरबाजी बंद हुई है और केंद्र से वहां पहुंचने वाली सहायता आम आदमी तक पहुंच रही है। सभी वर्गों में विश्वास और सुरक्षा की बहाली हुई है। हम आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे और पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में चार-चार संबोधन कर विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान समर्थक है और किसानों का आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भाव दिया कि वे लखीमपुरखीरी जैसी त्रासदी से बचे और लोगों का अपने श्रेष्ठ व्यवहार से दिल जीते। जिसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता जाने-जाते है। सं प्रदीप

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static