शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- इंडिया गठबंधन से सभी 80 सीटें हारेगी भाजपा

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 08:15 PM (IST)

बदायूं: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर चल रहा संशय गुरुवार को समाप्त हो गया। शिवपाल सिंह यादव की जिले में आमद हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की वजह से भाजपा अभी तक प्रत्याशी नहीं ढूंढ सकी है। उन्होंने कहा, सपा से दूर हुए लोगों का मनमुटाव दूर करने के लिए उनके घर जाएंगे। भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए इसलिए सभी 80 सीटों पर हार मिलेगी।

PunjabKesari

इंडिया गठबंधन से भाजपा सभी 80 सीटें हारेगी
गुरुवार को वह तीन दिवसीय दौरे पर बदायूं आए। उझानी के एक मैरिज लॉन में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन से भाजपा सभी 80 सीटें हारेगी। भाजपा बदायूं से प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर सकी है। भाजपा सत्ता के घमंड में है। वह बोले कि बदायूं सपा का गढ़ रहा है। नेता जी मुलायम सिंह यादव,  प्रोफेसर रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव यहां से सांसद हुए। अब हम भी बदायूं आए हैं।

PunjabKesari

सपा से रूठे लोगों को घर जाकर मनाएंगे
सलीम इकबाल शेरवानी और आबिद रजा की नाराजगी के बारे में उन्होंने कहा कि जो भी रूठा है उन सभी को मना लेंगे। जरूरत पड़ने पर उनके घर भी जाएंगे। अयोध्या जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर बन गया है। भगवान जब बुलाएंगे अयोध्या जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले का विकास उनकी प्राथमिकता है। भाजपा बताए कि जिले में उन्होंने कितना विकास कराया है। भाजपा के सभी वादे खोखले हैं। प्रेस वार्ता के दौरान बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, आंवला लोकसभा सीट के सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य आदि भी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static