'घर में कोई हैं, PM मोदी की चिट्ठी आई है'... हर घर तक पहुंचा रहे बीजेपी कार्यकर्ता

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2020 - 12:42 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरूवार को पार्टी के संवाद सम्पकर् अभियान के तहत परिवार सम्पर्क अभियान का शुभारम्भ किया और लखनऊ के उत्तरी मण्डल के मनकामेश्वर वार्ड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चिट्ठी घर-घर पहुंचाकर सम्पर्क किया।
PunjabKesari
सिंह ने कहा कि मोदी ने कड़े और बड़े फैसले लेकर विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। मोदी कांग्रेस द्वारा की गई ऐतिहासिक भूलों को भी सुधारने का काम कर रहे है। कश्मीर से धारा 370 व 35ए की समाप्ति के साथ कश्मीर में खुशहाली का रास्ता खुला। आंतकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए भारतीय सेना अभियान में लगी हुई है ताकि अलगाववाद, आंतकवाद की फैक्ट्रियां बन्द हो और कश्मीर में विकास की संभावनाओं को पंख लग सके।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बांगलादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक रूप से प्रताड़ित हिन्दु, सिख, बौद्ध दशकों से शरणार्थी के रूप में संवैधानिक अधिकारों से वंचित होकर रह रहे थे। उनको देश की नागरिकता देकर मोदी ने मानवता का काम किया। इसी तरह मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति मिली और सम्मान जनक जीवन जीने का अवसर मिला।

सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं को गांव, गरीब, किसान की खुशहाली के लिए समर्पित किया। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रूपए तक के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था हुई, उज्ज्वला योजना से गरीब महिलाओं के घर तक नि:शुल्क गैस कनैक्शन पहुंचा, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, बिजली के कनैक्शन से गांव-गरीब का लाभ हुआ इन्हीं योजनाओं और निर्णयों को लेकर भाजपा परिवार सम्पर्क अभियान पर सभी के द्वार तक पहुंच रही है।

प्रदेश भर में शुरू किए गए परिवार सम्पर्क अभियान के तहत पार्टी के दो-दो कार्यकर्ता हर बूथ पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के पत्र को घर-घर पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही केन्द्र सरकार-2 के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों के साथ प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों का पत्रक लेकर परिवार सम्पर्क अभियान डोर टू डोर सम्पर्क के साथ आगे बढ़ रहा है। अभियान के तहत पाटर्ी के राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, जिला संगठन, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा सांसद, विधायक, केन्द्र व राज्य के मंत्री विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सदस्य सहित सेक्टर अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर सम्पर्क कर रहे है। परिवार सम्पर्क अभियान के तहत केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह लाजपतनगर, गाजियाबाद व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अमौली, फतेहपुर में परिवार संपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर संपर्क किया।

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा शामली, चेतन चैहान अमरोहा, डॉ. महेन्द्र सिंह लखनऊ जिला, ब्रजेश पाठक लखनऊ महानगर, अनिल राजभर वाराणसी जिला, नंदगोपाल गुप्ता नंदी प्रयागराज महानगर, राजेन्द्र प्रताप मोती सिंह प्रतापगढ़, सतीश महाना कानपुर दक्षिण, जय प्रताप सिंह सिद्धार्थनगर, कमलारानी वरूण कानपुर ग्रामीण में परिवार संपर्क अभियान के तहत सम्पकर् किया। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल अग्रवाल मुजफ्फरनगर, स्वाति सिंह लखनऊ जिला, श्रीराम चैहान संतकबीरनगर, राज्यमंत्री अनिल शर्मा बुलन्दशहर, रमाशंकर पटेल मिर्जापुर, सुरेश पासी अमेठी, चैधरी उदयभान सिंह आगरा जिला, डॉ. जीएस धर्मेश आगरा महानगर, संदीप सिंह अलीगढ़ जिला व महेश गुप्ता बदायूं, नीलिमा कटियार कानपुर महानगर, अजीत पाल कानपुर देहात, राजेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी फतेहपुर, लाखन सिंह राजपूत औरैया, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट, मनोहर लाल मन्नू कोरी ललितपुर व आनंद सरोज शुक्ला बलिया में बूथ स्तर पर संपर्क अभियान में सहभागिता की। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static