जम्मू हादसे में मरने वाले 10 लोगों के शव हाथरस पहुंचे, शवों को देख परिवार में मचा कोहराम

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 10:32 AM (IST)

हाथरस: जम्मू के अखनूर में बस हादसे में मरने वाले 10 लोगों के शव यूपी के हाथरस जिले में पहुंचे तो शवों को देख परिजनों में कोहराम मच गया। 10 शवों को देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।मृतकों के परिजनों सहित सभी ग्रामीणों की आंखों में आंसू नजर आए। आज सुबह गमगीन माहौल में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों अपनी मौजूदगी में शवों का अंतिम संस्कार कराया। गांव की महिलाएं भी अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंच गई। मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतकों के शव हादसे की तीन दिन बाद देर रात झेलम एक्सप्रेस से मथुरा जंक्शन से हाथरस के गांव नगला उदय सिंह और गांव मझौला पहुंचे। 9 शव चिता में जले तो 1 मासूम बच्ची के शव को दफनाया गया। बस हादसे में मरने वालो 5 पुरुष 3 महिला व 2 मासूम बच्चे शामिल थे। शवों के गांवों में पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। 

जम्मू हादसे में 22 लोगों की मौत
बता दें कि जम्मू के अखनूर में श्रद्धालुओं से भरी एक बस खाई गिर गई थी। इस हादसे में करीब 22 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में मरने वाले 10 लोग हाथरस जिले के गांव मझौला और नगला उदय सिंह के थे। सभी श्रद्धालु दिनांक 28 मई दिन मंगलवार को बस द्वारा हाथरस से जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे। 30 मई दिन गुरुवार को शिवखोड़ी जाते समय जम्मू के अखनूर में मोड़ पर दूसरे वाहन को बचाने में श्रद्धालुओ से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बस करीब 75 श्रद्धालु सवार थे। जिसमें हाथरस जिले के करीब 41 श्रद्धालु शामिल थे। इस हादसे में करीब 22 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में मरने वालो हाथरस के जिले के 2 मासूम बच्चों सहित 10 श्रद्धालु शामिल थे। हादसे में मरने वालो में हाथरस जिले की कोतवाली मुरसान के गांव नगला उदय सिंह के रहने वाले 5 श्रद्धालु थे। वहीं हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव मझौला के 5 श्रद्धालुओ की भी मौत हो गई थी। 

शव को देख मृतकों के परिजनों में मची चीख पुकार 
इस भीषण सड़क हादसे में मरने वालो में गांव मझौला के रहने वाले 1.रनवीर सिंह पुत्र गिर्राज सिंह मझौला, 2.रेनू पत्नी रनवीर सिंह मझौला, 3.जय प्रकाश पुत्र भूरी सिंह मझौला, 4.प्राची पुत्री जितेंद्र मझौला, 5.राहुल पुत्र लटूरी सिंह मझौला,और गांव नगला उदय सिंह के 1.ऋषिपाल सिंह पुत्र मान सिंह नगला उदय सिंह, 2.धर्मवती पत्नी राधेश्याम नगला उदय सिंह, 3.रज्जो देवी पत्नी राजकुमार नगला उदय सिंह, 4.यश पुत्र विजय सिंह नगला उदय सिंह, 5.वीरपाल पुत्र प्रभु सिंह नगला उदय सिंह की इस हादसे में मौत हो गई। हादसे के तीन दिन बाद देर रात इन सभी मृतकों के शव जम्मू से झेलम एक्सप्रेस ट्रेन के द्वारा मथुरा जंक्शन पहुंचे जिसके बाद शव वाहनों से सभी मृतकों के शव उनके गांव में पहुंचे। शव को देख मृतकों के परिजनों में चीख पुकार मच गई।

वहीं ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। गांव मझौला में सूर्य उदय से पूर्व ही 4 शवों को चिता में जलाया तो एक मासूम बच्ची प्राची के शव को दफनाया गया। वही नगला उदय सिंह में पांचों के शवों को चिता पर रखा जलाया गया। एक मासूम बच्चे यश के शव का उसके बाबा के साथ ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों गांव में एक साथ 10 लोगों के अंतिम संस्कार को देख आस पास के गांव से पहुंचे ग्रामीणों की आंखे भी नम हो गई। मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static