बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध को फौजी जीतू ने मारी थी गोली, पुलिस को मिले अहम सुराग

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 01:09 PM (IST)

बुलंदशहर(इकबाल सैफी): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुए बवाल में एसआईटी और एसटीएफ की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बवाल में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को जम्मू में तैनात एक फौजी ने गोली मारी थी। फौजी अपने गांव में छुट्टी पर आया हुआ था। इंस्पेक्टर को उसकी अवैध पिस्टल से गोली लगना सामने आया है। घटना के बाद फौजी जम्मू भाग गया।

PunjabKesariवीडियो में फौजी की पहचान करने के बाद पुलिस ने बुलंदशहर में उसके घर पर दबिश दी, लेकिन फौजी उन्हें घर पर नहीं मिला। जानकारी मिली कि फौजी छुट्टी पर आया था और बवाल होने के बाद वह वापस चला गया।

PunjabKesariपुलिस को इस संबंध में एक महत्वपूर्ण वीडियो मिला है, जिसमें फौजी गोली चलाता साफ दिख रहा है। उसके बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने जम्मू में फौजी की यूनिट के अधिकारियों से बात की। फौजी की गिरफ्तारी के लिए बुलंदशहर से पुलिस की टीम जम्मू के लिए रवाना हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static