बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे ने उजागर किया योगी सरकार में भ्रष्टाचार: अखिलेश

punjabkesari.in Sunday, Jul 24, 2022 - 06:39 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पाटर्ी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार जालौन के बाद औरैया में भी धंसा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे प्रमाणित करता है।       

यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने विकास का झूठा भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह किया है। विकास योजनायें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है। मंत्रियों और अधिकारियों में सरकारी बजट के बंदरबांट की होड़ लगी है। हाल ही में जिस बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन जोरशोर से किया गया वह भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गया है। हुक्मरानों ने एक्सप्रेस-वे के निर्माण में ऐसा खेल खेला कि घटिया निर्माण एक ही बारिश में धुल गया। प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटित बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे की सड़के कई जगह धंस गयी। यह डबल इंजन भाजपा सरकार के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को जालौन के बाद औरैया में भी धंसा एक्सप्रेस-वे प्रमाणित करता है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार में किये गये विकास कार्य आज भी अपनी गुणवत्ता के कारण मजबूत बने हुए हैं। तत्कालीन सरकार में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे आज तक टस-मस नहीं हुआ जबकि उस पर कई लड़ाकू विमान सहित सबसे बड़ा भारवाहक विमान हरक्यूलिस भी उतर चुका है। समाजवादी सरकार में गांवों को शहरों से जोड़ने के लिये बेहतरीन सड़के बनायी गयी थी। समाजवादी शासनकाल में गांवों में जो सड़के बनी थी उससे आगे भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। उन्होने कहा कि भाजपा का एजेण्डा सामाजिक सछ्वाव बिगाड़ने का हैं। समाज में तनाव पैदा कर अपना राजनैतिक स्वार्थ साधना ही भाजपा का लक्ष्य है, जबकि सपा लोकतंत्र और सामाजिक एकता के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सत्ता के लिए सरकार का दुरूपयोग करती है। समाजवादी सरकार में प्रगति का रास्ता प्रशस्त होता रहा है। विनाश और विध्वंस की राजनीति करती है और सत्ता हासिल करने के लिए नफरत फैलाने में लगी रहती है। 

यादव ने कहा कि इस सरकार के पास तबादले के धंधे के अलावा कोई काम नहीं है। भाजपा सरकार के पास अपना कोई विजन नहीं है। जनता की समस्याओं के निदान में शासन-प्रशासन की कोई रुचि नहीं है। उत्तर प्रदेश विकास के मानकों में कई कदम पीछे छूट रहा है। प्रदेश की बदहाली के लिये भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static