क्या ऐसा भी हो सकता है? शादी के बाद पता चली ऐसी बात...दुल्हा-दुल्हन के उड़ गए होश

punjabkesari.in Thursday, Mar 27, 2025 - 11:21 AM (IST)

Viral News: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी न्यूज वायरल हो रही है, जिसके बारे में जानकार आप सब हैरान हो जाएंगे। दरअसल, एक कपल शादी के बाद काफी खुश था। दुल्हा और दुल्हन दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खाई। लेकिन, कुछ दिनों बाद ही दोनों के होश तब उड़ गए जब उन्हें पता चला कि वो दोनों रिश्ते में भाई बहन हैं। ये जानकार दोनों के साथ-साथ उनके परिवार वाले भी हैरान रह गए। इस बात के बाद उनका रिश्ता भी संकट में आ गया है। 

सच्चाई जानकर उड़े होश 
जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन की विक्टोरिया हिल ने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते डीएनए टेस्ट कराया। टेस्ट करवाने के बाद उसने अपने जैविक पिता की खोज शुरू कर दी। तभी उसे पता चला कि उसका जन्म कृत्रिम गर्भाधान (IVF) के जरिए हुआ था। इसी बीच उसके पति ने भी अपना डीएनए टेस्ट कराया। रिपोर्ट आने के बाद दोनों के होश उड़ गए। दोनों एक दूसरे का सच जानकर चौंक गए। 

DNA रिपोर्ट से हुआ खुलासा 
DNA रिपोर्ट आने के बाद उन्हें पता चला कि दोनों भाई बहन है। दोनों का जन्म एक ही डॉक्टर द्वारा दान किए गए स्पर्म से हुआ था। इसका मतलब ये हुआ कि दोनों भाई बहन है। हिल को पता चला कि उसकी मां ने गर्भधारण के लिए येल फर्टिलिटी क्लिनिक का सहारा लिया था, और वहीं उसका पति भी IVF से जन्मा था। यह भी पता चला कि उसका जैविक पिता वही डॉक्टर था जिसने उसकी मां का इलाज किया था। इसके बाद दोनों को समझ नहीं आ रहा कि अब वो दोनों क्या करें। उनका रिश्ता भी संकट में आ गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static