सर्व शिक्षा अभियान को आईनाः पढ़ाई छोड़कर विद्यालय में बर्तन साफ कर रहे बच्चे

punjabkesari.in Saturday, Aug 04, 2018 - 04:48 PM (IST)

मऊः मऊ जिले के शिक्षा विभाग कालोनी क्षेत्र स्थित नगर प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान को आईना दिखाने वाला मामला सामने आया है। जहां स्कूल में बच्चों द्वारा जूठे बर्तनों की साफ सफाई करवाई जा रही है। बर्तनों को साफ करने के लिए बच्चे मजबूर हैं। क्योंकि स्कूल के प्रधानाध्यापक के भरोसे ही पूरे स्कूल की जिम्मेदारी है।

बता दें कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शासन द्वारा करोङों अरबों रुपये खर्च किया जाता हैं। इसके बाद भी बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के स्थान पर उनसे जूठे बर्तनों को साफ करवाया जा रहा हैं। जिले में बेसिक शिक्षा कार्य़ालय से मात्र 100 मीटर की ही दूरी पर शिक्षा विभाग कालोनी क्षेत्र में नगर प्राथमिक विद्यालय स्थित हैं। जहां पर जूठे बर्तनों को बच्चे साफ कर रहे है।

बर्तनों की सफाई करने वाले छात्रों ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा आदेश दिया गया हैं कि हर दिन अलग-अलग छात्रों का ग्रुप बर्तनों की साफ सफाई करेगा। इसलिए वह बर्तन साफ कर रहे हैं।

इस बारे में प्रधानाध्यापक का कहना है कि बच्चों को स्कूल के कामों को अलग-अलग बांटा गया हैं। कुछ बच्चे स्कूल में साफ सफाई करते हैं, तो कुछ बच्चे परिसर में लगे पौधों को पानी डालने का काम करते हैं। इसके साथ ही कुछ बच्चों को बर्तनों की साफ सफाई की जिम्मेदारी दी गई हैं। क्योकि स्कूल में स्टाफ की बहुत ज्यादा कमी हैं। अकेले मेरे ही भरोसे पुरे विद्यालय के पठन पाठन के साथ साथ अन्य सभी जिम्मेदारियां हैं। इसलिए बच्चों का सहारा लेना पङता हैं।

शिक्षा विभाग को पत्र लिख कर कई बार यहां की समस्या से अवगत कराया गया हैं। लेकिन अभी भी शिक्षकों के साथ ही अन्य स्टाफ की नियुक्ती नहीं की गई है। वहीं इस मामले को जानने के बाद शिक्षा विभाग के किसी भी अधिकारी ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static