Sikkim Avalanche:  सिक्किम में हिमस्खलन से हुई जनहानि पर CM योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2023 - 11:57 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मंगलवार को सिक्किम में हिमस्खलन (Sikkim Avalanche) से हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है।
यह भी पढ़ें- UP: स्वामी प्रसाद मौर्य की Y या Z श्रेणी सुरक्षा देने की मांग करने वाली याचिका खारिज
PunjabKesari
योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, “सिक्किम में हिमस्खलन से हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी आत्मीय संवेदनाएं हैं।” उन्होंने कहा “प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।”

यह भी पढ़ें- साली से शादी की जिद पर अड़ा जीजा, विवाद में पत्नी ने जो किया सुनकर आप सन्न रह जाएंगे 

PunjabKesari
7 शव बर्फ से बाहर निकाले गए और 23 लोगों को जिंदा बचाया गया
गौरतलब है कि सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 7 पर्यटकों की मौत हो गई और उनके वाहन बर्फ के नीचे दब गये। साथ ही 11 घायल हुए हैं और करीब 80 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है। थल सेना ने एक बयान में कहा कि गंगटोक को चीन सीमा पर स्थित नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे हिमस्खलन हुआ, जिसमें पांच-छह वाहन फंस गए और करीब 30 लोग बर्फ के नीचे दब गए। सिक्किम सरकार के एक अधिकारी ने सेना की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि शाम चार बजे तक सात शव बर्फ से बाहर निकाले गए और 23 लोगों को जिंदा बचाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static