BJP ने UP चुनाव के लिए प्रचार किया तेज! सीएम योगी ने लखनऊ से 403 LED रथों को किया रवाना

punjabkesari.in Saturday, Jan 22, 2022 - 12:05 PM (IST)

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के करीब आते ही यूपी बीजेपी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में बीजेपी के 403 चुनाव प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

Koo App
प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी, मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री @swatantrabjp जी, मा0 केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी, मा0 उप मुख्यमंत्री श्री @kpmaurya1 जी व अन्य वरिष्ठ जनों के साथ विधानसभा चुनाव 2022 हेतु प्रचार अभियान के लिए प्रचार रथों को भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया गया। - Office Of Keshav Prasad Maurya (@OfficeOfKPM) 22 Jan 2022

इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। ये रथ यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर यह डिजिटल रथ जाएंगे और हर विधानसभा में घूमकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
PunjabKesari
इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि 2017 के पहले पलायन एक बडी समस्या थी, लेकिन अब अपराधी पलायन कर रहे हैं। इसके अलावा पिछले पांच साल में प्रदेश की अग्रणी अर्थव्यवस्था भी साफ दिख रही है।
PunjabKesari
योगी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ राज्य सरकार ने काम किया है। उन्होंने कहा कि विकास सबका किया लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं किया।
PunjabKesari
उन्होंने इस मौकेे पर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद की अपेक्षा करता हूं।
PunjabKesari
एलईडी स्क्रीन में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया गया है। जो प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static