CM योगी ने ऑनलाइन गन्ना किसानों के खाते में 418 करोड़ रुपए का किया भुगतान

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 02:27 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अपने सरकारी आवास पर गन्ना किसानों को ऑनलाइन भुगतान किया। सीएम के साथ गन्ना मंत्री सुरेश राणा और अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी भी मौजूद थे। सीएम ने डिजिटल दीपक प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान गन्ना किसानों को 418 करोड़ का भुगतान किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गन्ना किसानों से बात की। गन्ना किसान सीएम से बात कर काफी खुश थे। इसके साथ 3 वर्षों में 100325 करोड़ों रुपए के गन्ना मूल्य का भुगतान योगी सरकार ने किया है।

सीएम ने कहा कि इतना भुगतान अपने 5 साल के कार्यकाल में किसी मुख्यमंत्री ने किया था। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए सदैव तैयार है।  2007 से 2012 तक उत्तर प्रदेश में 19 चीनी मिलें बंद हुई थी जबकि 2012 से 2017 तक 10 मिले बंद हुई। उन्होंने कहा कि 3 साल में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मिलो की क्षमता वृद्धि की पुरानी मिलों को चालू कराया है। साथ ही नई मिलो का संचालन किया। गन्ना किसानों का अब तक का सर्वाधिक भुगतान समय पर करने का रिकॉर्ड भी सरकार के नाम है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में 48 लाख गन्ना किसान हैं। इनके हितों को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के दौरान भी 119 चीनी मिलें प्रदेश में चलती रही। हर मिल से 25 से 40000 किसान जुड़े हुए हैं। हर मिल 8 से 10000 लोगों को रोजगार देती है। लॉकडाउन के दौरान इन मिलों के चलते रहने से इनकी आजीविका में कहीं कोई दिक्कत नहीं आई। इसका नतीजा है उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन और चीनी उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मिल और डिस्टलरीज ने प्रतिदिन 500000 लीटर सैनिटाइजर बनाने की क्षमता  प्राप्त कर ली है। आज 28 अन्य राज्यों को दूसरे देशों को भी सैनिटाइजर की आपूर्ति की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static