'हमने आजमगढ़ को उनकी पहचान दिलाई...', CM योगी का धुआंधार प्रचार

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2024 - 03:57 PM (IST)

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने आजमगढ़ में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले आजमगढ़ के सामने पहचान का संकट था। आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़ बताया जाता था। आज आजमगढ़ की पहचान बदली है। हमने आजमगढ़ को उनकी पहचान दिलाई। हमने आजमगढ़ को अलग पहचान दी है। पहले यहां सपा माफिया की फैक्ट्री चलाती थी। सीएम योगी ने कहा कि अगर एक बार सैफई परिवार चला गया तो दोबारा नहीं आएगा।


'कांग्रेस सरकार में आतंकवाद हावी था...'
सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष के नेता हार मान चुके हैं। माफिया को जहन्नुम में पहुंचाया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाया है। मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। योगी ने कहा कि कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में आतंकवाद हावी था। कांग्रेस का चरित्र जगजाहिर है। विपक्ष हार मान चुका है। कांग्रेस के लोग पाकिस्तान से डरते हैं।

'सपा सरकार में दंगे होते थे....'
वहीं, समाजवादी पार्टी पर हमलावर होते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में दंगे होते थे। ये लोग राम भक्तों पर गोलियां चलवाते थे। सपा ने आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए। इनका संबंध माफिया से है। समाजवादी पार्टी चारों खाने चित्त हो चुकी है। सपा की संवेदना जनता के लिए नहीं है बल्कि माफिया के लिए है। सपा क विपक्ष के नेता हार मान चुके है। उन्होंने आगे कहा कि नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है। अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता नहीं है।

ये भी पढ़ें.....
- 'जब कोई गलती की नहीं तो मानूं क्यों...', बृजभूषण शरण सिंह ने कोर्ट के तय आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार

महिला पहलवानों से यौन शोषण के मामले में आरोपी कुश्ती महासंग के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की आज मंगलवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। जहां कोर्ट ने उन्हें मामले में उनके ऊपर लगाए गए आरोपों की जानकारी दी। इसके बाद वकील ने उनसे पूछा कि क्या आप मुकदमे का दावा कर रहे हैं या आप अपनी गलती स्वीकार कर रहे हैं? जिस पर बृजभूषण सिंह के ने कहा कि मुकदमे का दावा कर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static