सीएम योगी ने मथुरा से की चुनाव प्रचार की शुरुआत, कहा- PM मोदी की गारंटी से हर काम संभव है

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 02:21 PM (IST)

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी बुधवार से यूपी में लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत कर दी है। आज सीएम योगी मथुरा में पहुंचे। जहां उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' में पहुंचे। जहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी से हर काम संभव है।

सीएम योगी ने संबोधन में कहा कि आज से 5 हजार वर्ष पहले इसी ब्रज में श्रीकृष्ण ने अपनी लीला रचाई। उस लीला की साक्षी बनीं थीं यमुना मैया। आज यमुना की गंदगी को देखकर दुख होता है। इसे दूर करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज ब्रज क्षेत्र में विकास हो रहा है। यह काम आपकी लोकप्रिय सांसद हेमा मालिनी के द्वारा संसद में जो आवाज गूंजी थी, उसके द्वारा ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी से हर काम संभव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी का मतलब है लोगों के सिर पर छत, मोदी का मतलब है लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ, मोदी का मतलब है हर घर शौचालय, मोदी का मतलब है गरीब, शोषित, वंचित का विकास। वहीं, आखिर में उन्होंने बांकेबिहारी का जयकारा लगाकर अपना संबोधन समाप्त किया।

ये भी पढ़ें....
- BJP ने प्रचारकों की लिस्ट की जारी, जानिए किसे मिला पहले चरण में प्रचार करने का मौका

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के नामांकन की प्रकिया आज सम्माप्त हो जाएगी।  सभी पाटियों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने की तैयरी में भी जुट गए हैं। वहीं भाजपा ने इसे लेकर अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static