CM योगी को नहीं उड़ाना चाहिए व्हीलचेयर का उपहास: अखिलेश बोले- बेईमानी से लोकतंत्र पर कब्जा करना चाहती है भाजपा

punjabkesari.in Friday, May 05, 2023 - 11:12 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को व्हीलचेयर का उपहास नहीं उड़ाना चाहिए क्योंकि बहुत सारे बीमार लोग और बुजुर्ग व्हीलचेयर (Wheelchair) का प्रयोग करते हैं।
PunjabKesari
BJP ने यूपी की कानून व्यवस्था को ही व्हीलचेयर पर पहुंचा दिया
सपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने तो उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को ही व्हीलचेयर पर पहुंचा दिया है। भाजपा को जनता के मुद्दों और समस्याओं से मतलब नहीं है। भाजपा की कार्यप्रणाली और नीतियों से जनता में भारी निराशा है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से निजात पाना चाहती है।
PunjabKesari
बेईमानी से लोकतंत्र पर कब्जा करना चाहती है भाजपा
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा शासनकाल में ध्वस्त कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुये पिछली तीन मई को मऊ में एक जनसभा में कहा था कि मऊ की कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर लाने वाले आज खुद व्हीलचेयर पर हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा भी समझ गई है कि लोग उसके कुशासन से त्रस्त है। जनता उसके खिलाफ वोट कर रही है। इसीलिए भाजपा पैसे और प्रशासन के बल पर धांधली कराने पर उतारू है। बेईमानी से लोकतंत्र पर कब्जा करना चाहती है। निकाय चुनाव में जगह जगह भाजपा के नेताओं ने जिस तरह का कारनामा किया उसको जनता ने देखा। इससे पहले भाजपा ने विधान परिषद, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनावों में प्रशासन और पैसे के बल पर बेईमानी की। अब फिर वही करना चाहती है। लेकिन इस बार जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है।
PunjabKesari
अब लोगों को समाजवादी पार्टी से है उम्मीदें
यादव ने कहा कि लोगों को उम्मीदें समाजवादी पार्टी से है। जनता जानती है कि समाजवादी पार्टी ही विकास करेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार ही नौजवानों को रोजगार देगी, छात्रों और युवाओं को लैपटॉप देगी। भाजपा ने विकास का कोई कार्य नहीं किया। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय जो विकास कार्य हुए थे उसे भी भाजपा ने बर्बाद कर दिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static