CM योगी लेंगे कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2019 - 04:24 PM (IST)

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को यहां कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे। मंडलायुक्त संजय कुमार ने शनिवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ब्रह्मलीन महांत संत पद्मश्री कल्याण देव जी महाराज की परम स्थली शुक्रताल तीर्थ पर रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। इसके बाद 17 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे।

उन्होंने बताया राज्य सरकार कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध है। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे और पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने पिछले सप्ताह नोएडा में बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया था। मुख्यमंत्री का संहारनपुर मंडल का एक पखवारे में यह दूसरा दौरा है।

इससे पहले उन्होंने यहां 29 व 30 जून को कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा की थी। उनके दौरे के बाद कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था। कांवड़ यात्रा के मध्येनजर सहारनपुर मंडल को अत्यंत संवेदनशील माना जाता हैं। इसी क्षेत्र से होकर शिवभक्त हरिद्वार जल लेने पहुंचते हैं और वापस सड़क मार्ग से मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर के रास्तों से होते हुए अपने गंतव्य स्थानों को पहुंचते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static