कांग्रेस का 'प्रोजेक्‍ट शक्ति' लांच, बेझिझक महिला कार्यकर्ता पहुंचा सकेंगीं राहुल गांधी तक अपनी आवाज

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 10:32 AM (IST)

लखनऊः कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी ने शुक्रवार को 'प्रोजेक्‍ट शक्ति' एप लांच किया है। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी अनुपमा रावत और प्रदेश अध्‍यक्ष राजबब्‍बर की मौजूदगी में इस मोबाइल एप्लिकेशन को लांच किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे।

इस दौरान राजबब्बर ने कहा कि टोल फ्री नंबर-7996479964 के जरिए महिलाओं को एक ताकत दी है। इस टोल फ्री नंबर पर आए सुझावों के आधार पर कांग्रेस पार्टी में निर्णय लिया जाएगा। ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ के जरिए महिलाएं सीधे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी तक अपनी पीढ़ा और सुझाव पहुंचा सकेंगीं।
PunjabKesari
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी अनुपमा रावत ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ का उद्देश्य जमीनी स्तर की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विचार एवं सुझाव जानना है। टोल फ्री नंबर पर अपना वोटर आईडी व्हाट्स एप मैसेज के जरिए भेजकर लिंक किया जा सकता है। यह नंबर विशेष रूप से महिला कांग्रेस के लिए लांच किया गया है। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि महिलाएं देश की आधी आबादी हैं। उनकी आवाज राहुल गांधी तक पहुंच सके, इसलिए विशेष रूप से यह नंबर जारी किया गया है। अब महिला कार्यकर्ता बिना किसी झिझक के राहुल गांधी तक अपनी आवाज पहुंचा सकेंगीं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static