कोरोना का कहरः UP में 3373 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, अब तक 74 की मौत

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2020 - 10:11 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। यह वायरस अभी तक प्रदेश के 75 में से 67 जिलों में फैल चुका है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3373 हो गई है। वहीं इससे अब तक कुल 74 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। UP में अब तक कुल 1499 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

मरने वाले  74 में से 22 हैं आगरा से
बता दें कि सूबे के सिर्फ 13 जिलों में 80 प्रतिशत संक्रमित हैं। आगरा, कानपुर, लखनऊ व मेरठ के साथ सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) व मुरादाबाद में सर्वाधिक संक्रमित मरीज हैं। प्रदेश के अब 75 में से 67 जिलों में कोरोना के संक्रमित लोग हैं। प्रदेश में कोरोना के कहर से मरने वालों की संख्या 74 में से 22 आगरा से हैं। यहां पर हर दिन दो दर्जन से अधिक पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। अब तो संक्रमितों के इलाज में लगे डॉक्टर तथा मेडिकल स्टाफ भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर और कर्मचारी के साथ भर्ती गर्भवती महिला में पुष्टि होने के साथ ताजनगरी में संख्या 706 पर है। शुक्रवार रात तक 23 नए केस आए थे। आगरा में 22 मौत रिपोर्ट की जा चुकी हैं।

नोएडा में 24 घंटे में दो मौत
नोएड में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बीते 24 घंटे के भीतर लगातार दूसरी मौत हो गई, इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। दोनों मृतकों की उम्र 0-60 वर्ष थी। ताजा मामले में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने शुक्रवार रात 11 बजे ग्रेटर नोएडा के राजकीय संस्थान में दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों को क्वारंटाइन किया गया है। इससे पहले शुक्रवार तड़के एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static