बहराइच में कोरोना ने दी दस्तक, 8 मरीज पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2020 - 12:08 PM (IST)

बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में गुरूवार को कोरोना वाइरस ने अपनी पहली दस्तक दे दी है। जिले में आठ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी के सिंह गुरूवार को बताया कि आज तड़के मिली रिपोर्ट में जिले के 8 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। 

उन्होंने बताया कि लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से आई जांच रिपोर्ट में 8 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 6 जिला हॉस्पिटल में भर्ती हैं  जबकि शहर की एक महिला होम क्वारंटाइन है। एक नेपाली रुपईडीहा के पास शेल्टर होम में है।

सीएमएस ने बताया कि नगर निवासी एक महिला गाजियाबाद ऑपरेशन कराने गई थी। उनका रैपिड टेस्ट निगेटिव आई थी। उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया था। बाद में उनका सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया है, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रुपईडीहा के पास बने शेल्टर होम में तीन नेपाली लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से एक पॉजिटिव आया है।

सीएमएस ने बताया कि जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन सभी को एल वन फैसिलिटी उपलब्ध कराई जाएगी। पॉजिटिव मरीजों के परिवार वालों की भी जांच कराई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static