एक-दूसरे को दिल दे बैठी ममेरी और फुफेरी बहनें, घर से भागकर रचाई शादी; बोलीं-लड़कों में नहीं है इंटरेस्ट

punjabkesari.in Saturday, Aug 09, 2025 - 11:38 AM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। ये प्रेम कहानी किसी प्रेमी-प्रेमिका की नहीं, बल्कि दो लड़कियों की है। दोनों लड़कियां ममेरी और फुफेरी बहनें है। दोनों का एक दूसरे के साथ प्रेम-संबंध हो गया। एक दूसरे के साथ रहने के लिए दोनों घर से भाग गई और प्रेम विवाह कर लिया। अब दोनों एक दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही है। दोनों ने अपनी जान को खतरा भी बताया है। 

डेढ़ साल से रिश्ते में थीं दोनों बहनें 
बता दें कि जिले के तितावी थाना क्षेत्र की निकिता और सिखेड़ा थाना क्षेत्र की उसकी फुफेरी बहन दीपांशी डेढ़ साल से रिश्ते में थीं। घर वालों को इस बात की भनक तक नहीं लगी। एक दिन अचानक दोनों घर से भाग गई। निकिता के पिता ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। उन्हें लगता था कि गांव में रहने वाला उसका चचेरा भाई बहला-फुसलाकर भगा के ले गया है। उन्हें यह भी शक था उनकी बेटी को कहीं बेच दिया होगा। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। 

पति-पत्नी की तरह रहने लगी दोनों 
पुलिस दोनों की खोजबीन कर उन से संपर्क किया। गुरुवार को जब दोनों थाने पहुंचीं तो निकिता ने दुल्हन की तरह सिंदूर लगाया हुआ था और दीपांशी पैंट-शर्ट में थीं। निकिता ने कहा कि उसने छह दिन पहले दीपांशी से शादी की है। वह दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहती है। दीपांशी ने भी कहा कि उसका इंटरेस्ट लड़कों में नहीं है और वह निकिता को समझती है। दोनों एक दूसरे से प्यार करती है। उन्होंने परिवार से जान का खतरा भी बताया। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद दोनों को सुरक्षा में दीपांशी के घर भेज दिया। अब दोनों बहनें पति-पत्नी की तरह रहती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static