फ़िरोज़ाबाद में एक ही चिता पर छह लोगों का अंतिम संस्कार, मासूम बेटी का शव रखते कांपे पिता के हाथ... रो पड़े लोग

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 11:20 AM (IST)

फिरोजाबाद (अरशद अली): कस्बा पाढ़म में मंगलवार कीो रात हुए अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में तीन बच्चे भी थे। इस अग्निकांड ने लोगों के दिल को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद से पाढ़म में मातम पसरा है। बुधवार की सुबह गमगीन माहौल में सभी शवों को अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि स्थल पर एक ही चिता बनाई गई, जिस पर तीन माह की बच्ची समेत सभी छह मृतकों के शव रखे गए। मासूम के पिता नितिन ने मुखाग्नि दी तो उनके हाथ कांपने लगे। आंसुओं की धार बहने लगी। यह देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
PunjabKesari
पाढ़म निवासी रमन प्रकाश का बाजार में दो मंजिला घर है। मंगलवार रात को घर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे रमन प्रकाश के पुत्र मनोज कुमार, पत्नी नीरज, पुत्र हर्ष और भारत, रमन प्रकाश के छोटे पुत्र नितिन की पत्नी शिवानी और तीन माह की पुत्री तेजस्वी की जलकर मौत हो गई थी। रमन प्रकाश और नितिन घर से बाहर गए थे। इससे इनकी जान बच गई।
PunjabKesari
आग लगने से परिवार के लोग पहली मंजिल पर फंस गए थे। इन्हें भागने तक का मौका नहीं मिला। रात करीब सवा 10 बजे तक एक-एक कर छह शव निकाले गए तो लोगों का कलेजा कांप गया। सभी शव बुरी तरह जल चुके थे। बुधवार की सुबह सभी शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में आसपास के हजारों ग्रामीण शामिल हुए। हर किसी की आंखों में आंसु थे। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Related News

static