निर्माणाधीन मकान में महिला का नग्न अवस्था में मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

punjabkesari.in Thursday, Apr 22, 2021 - 08:20 PM (IST)

मथुरा: भारत के संविधान निर्माताओं ने भी महिलाओं के अधिकारों को स्पष्ट करने हेतु भारत के संविधान में संपूर्ण प्रावधान किए हैं। किसी समय भारतीय महिलाएं घरेलू कार्य करती थी तथा घर की चारदीवारी के भीतर उनका संसार होता था। इसी क्रम उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बना दिए है। इसके बावजूद भी प्रदेश में महिलाओं पर हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही ताजा मामला मथुरा की पॉश कॉलोनी डैंपियर नगर से सामने आया है। यहां पर एक निर्माणाधीन मकान में युवती की नग्न शव मिला है। निमार्ण धीन मकान मालिक मजदूरों के साथ मकान पर पहुंच तो उन्होंने ने शव देख कर घबरा गए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही आशंका जताई जा रहा है कि पहले महिला के साथ रेप किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई है। फिलहाल अभी कुछ भी साफ नहीं हो सका है। पुलिस महिला के शव को शिनाख्त का प्रयास कर ही है। परंतु उसकी शिनाख्त नहीं हो सका है।

जानकारी के अनुसार डैंपियर नगर निवासी पूर्व विधायक कुशल पाल सिंह के भाई राज कुमार एडवोकेट का मकान बन रहा है जिसकी दूसरी मंजिल पर 2 महीने से निर्माण कार्य रुका हुआ था। सोमवार से इस निर्माणाधीन मकान में पुन: निर्माण कार्य शुरू हो गया जब प्रात : मकान स्वामी राजकुमार एडवोकेट दूसरी मंजिल पर मकान की बाथरूम के नाप के लिए मजदूर के साथ ऊपर गए तो वहां एक युवती का नग्न शव पड़ा देख वह घबरा गए। बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से एक महिला की लाश झूल रहा थी। शव देखने से प्रतीत हो रहा था की उसकी मृत्यु चार पांच दिन पूर्व हुई है। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा बाग बहादुर चौकी इंचार्ज नीरज भाटी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static