मथुराः दिल्ली की रहने वाली आरूषि का था लाल सूटकेस में मिला शव, जानिए क्यों की गई हत्या?

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 09:39 PM (IST)

मथुराः जिले के राया थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर दो दिन पहले लाल सूटकेश में मिली युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। किसी और ने नहीं बल्कि पिता ने हत्या कर लाश फेंकी थी। कारोबारी पिता नितेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।  उन्होंने सीने में दो गोली मारी। वारदात में मां ने भी साथ दिया। इसके बाद काफी देर तक लाश को दिल्ली में बदरपुर स्थित घर में ही रखा। फिर लाल सूटकेस में शव को पैक कर 150 किमी. मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया। पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार मृतक लड़की का भरतपुर के रहने वाले लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस बात को लेकर लड़की के माता-पिता नाराज चल रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ।  मां ने पिता को इसकी सूचना दी। नाराज पिता घर आए। उन्होंने आयुषी को समझाया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। गुस्से में आए पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अफसरों ने बताया कि पूछताछ के दौरान माता-पिता दोनों रोते रहे। उन्होंने बताया कि जो कुछ हुआ, सब एकाएक और गुस्से में हुआ। पिता ने पूछताछ में बताया कि बेटी जलील करती थी। उसे कई बार समझाया। लेकिन, वह मानने को तैयार नहीं थी।

PunjabKesari

विदित हो कि शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर लाल रंग के ट्राली बैग में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। एसएसपी अभिषेक यादव ने युवती की शिनाख्त के लिए 14 टीम का गठन किया। इन टीमों में एक सैकड़ा से अधिक पुलिस कर्मियों को लगाया गया। सभी टीम मथुरा के अलावा आसपास के जिलों में युवती की शिनाख्त के लिए गई। इधर पुलिस ने युवती की शिनाख्त के लिए सोशल प्लेटफार्म का भी सहारा लिया। पुलिस ने युवती के फोटो कई सोशल साइट पर वायरल किए। इसी की नतीजा है कि पुलिस को इतनी जल्दी सफलता मिल गई। पुलिस ने वारदात स्थल से लेकर टोल प्लाजा तक साढ़े तीन सौ के करीब सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली।

मृतका के पास मिले सामान से भी मिली शिनाख्त
पुलिस को मृतका के पास जो सामान मिला उससे भी शिनाख्त में काफी सहूलियत मिली। मृतका के सीने में सटाकर गोली मारी गई थी। इसके साथ ही उसके शरीर पर कई चोट के निशान थे। इससे साफ प्रतीत हो रहा था कि युवती ने मरने से पहले अपने हमलावरों से अपनी जान बचाने के लिए काफी जद्दोजहद भी की होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static