Deoria News: भूमि विवाद में किसान की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार; मृतक के सिर पर गम्भीर चोट के निशान

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2023 - 01:59 AM (IST)

Deoria News: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र में भूमि विवाद में एक व्यक्ति की हत्या तथा रविवार उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
PunjabKesari
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने रविवार बताया कि मनपुर क्षेत्र के ग्राम पिड़रा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव (55) शनिवार की देर शाम कृषि कार्य के कारण अपने खेत पर थे और आज उनका शव खेत पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर यहां पोस्टमार्टम करा दी है। मृतक के सिर पर गम्भीर चोट के निशान है।
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों अपनी दी गई तहरीर में पुरानी जमीनी विवाद को लेकर हत्या के आरोप लगाये हैं। इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बगल के गांव जोगिया के एक परिवार पर मुकदमा दर्ज कर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static